Farewell 2024
- Sam S
- Mar 3, 2024
- 2 min read
Updated: Oct 25, 2025
हर एक विद्यार्थी को अपने विद्यार्थी जीवन में एक उत्सव की तो हमेशा से आशा रहती हि है
कभी उसका भी विदाई समारोह होगा । उसे भी उसके juniors Farewell Offer करेंगे ।
और हाँ मुझे भी एसी हि आशा थी । मेरा भी बहुत मन था की मुझे भी Farewell Offer किया
जाएगा । मेरी ये आशा अंततः सफल रही , पूर्ण हुई और Govt.Model Sen. Sec. School
Kotli के 11वी कक्षा के हमारे छोटे भाई बहनों के द्वारा और विद्यालय समिति के द्वरा हमारे लिए
विदाई समारोह का आयोजन बड़े हि उत्साह से किया गया ।
मैं हमेशा से इस दिन का इंतजार करता रहा था । मुझे इस दिन का बेसब्री से इंतजार था , इसके लिए
मेरा मन आतुर था , मेरा मन प्रफुल्लित था ।
हम सभी ये अच्छे से जानते थे की जो भी हमने पिछले कुछ वर्षों में अपने सहपाठियों , दोस्तों , मित्रों
के साथ बितताए वो पल अब याद बनकर रह जाने वाले थे , वो सभी के साथ मिलकर गप्पे मारना ,
पढ़ाई करना , शरारते करना , हस्ते - खेलते वो सभी पल अब बस यादों की उस तिजोरी में बंद होने
वाले थे जो शायद हि कभी खुलती, जिसकी चाभी भी शायद समय के गोद में कहीं खो जानी थी ।
हमारे junior's और teacher's के द्वारा उस दिन जो आयोजन किया गया सचमे में उनके इस कार्य के
लिए अपनी पूरी कक्षा की ओर से आभार प्रकट करता हूँ , धन्यवाद करता हूँ ।

दोस्त की भूमिका जीवन में बड़ी हि महत्वपूर्ण होती है । जहां कोई काम नहीं आता वहाँ सचा दोस्त
काम आता है ।
मैने इस विद्यालय में बहुत से दोस्त बनाए , बहुत से अन्य सहपाठियों से मिला , हमने साथ मिलकर
शिक्षा ली , साथ मिलकर कार्य किया जिसकी यादें अब हमेशा मेरे साथ रहेंगी ।
बस में तो क्या हम सभी उन पलों को फिर से अनुभव नहीं कर पाएंगे
इस दिन हमारे विद्यालय की प्रधानाचार्य जी के द्वारा बड़े हि प्रेरणादायक शब्द कहे गए की
" हम सभी विद्यार्थी कक्षा 1 से सफलता की इन सीडियों को एक एक पग चढ़ते गए और
आज हम अपने विद्यालय की इन कक्षा रूपी सीढ़ियों के अंतिम छोर या यूं कहें तो अंतिम
कदम पर पहुँच गए हें " ।
मैं उनके इस वाक्य से पूर्णतः समर्थित हूँ , हमने इन विगत 12 वर्षों में अनेक छोटे से बड़े
अनुभवों को सँजोया है , कई बड़े से बड़े काम किए है , अपने गुरुओं से बहुत कुछ सीखा है

वो दिन हमेशा मेरे जेहन में रहेगा । उस दिन अपनी कक्षा के सभी मित्रों व सहपाठियों के साथ
बिताए वो चंद घंटे मुझे हमेशा याद रहेंगे । मेरी कक्षा के हर विद्यार्थी , हर शक्ष , हर शरीर , हर मन
हर आत्मा , हर चेहरे को , हर व्यक्ति के साथ बिताए अच्छे-बुरे , खट्टे-मीठे पल और शब्दों , उनके साथ
बिताएं मेरे अनुभवों , मेरी आशाओं , मेरी कामनाओं , उनके द्वारा काही और लिखी संवेदनाओं , हर एक
की भावनाओं , हर एक की कार्य कृतियों को मैं अपनी यादों की उस पेटी में संजोग के रखूँगा जिसे खोलने
की चाबी,
सिर्फ मेरे पास होगी ,
सिर्फ मेरे पास होगी ,
सिर्फ मेरे पास होगी ।


Comments